दालचीनी और शहद से करें अपनें स्वास्थ्य लाभ और उपचार: ह्रदय रोग, मोटापा, जोड़ों के दर्द, सर्दी खांसी और पेटरोग के घरेलू उपचार:
🔹1. मोटापा:
मोटापे के लिए दालचीनी का सेवन एक रामबाण उपाय है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, जिससे मोटापा नहीं बढ़ता। इसके लिए दालचीनी की चाय बहुत फायदेमंद है। एक चम्मच दालचीनी पाउडर को एक गिलास जल में उबालकर आंच से उतार लें। इसके बाद उसमें दो बड़े चम्मच शहद मिलाकर सुबह नाश्ता करनें से आधा घंटा पहले पिएं।
🔹2. हृदय रोग:
हृदय को स्वस्थ बनाए रखनें और हृदय रोगों पर नियंत्रण रखनें में दालचीनी सहायक होती है क्योंकि, यह हृदय की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को जमनें से रोकती है। प्रतिदिन शहद और दालचीनी का गर्म पानी के साथ सेवन करें। आप दालचीनी और शहद के मिश्रण को रोटी के साथ भी खा सकते हैं। इसके अलावा दालचीनी को चाय में डालकर भी ले सकते हैं।
🔹3 जोड़ों में दर्द:
जोड़ों में दर्द होनें पर दालचीनी का प्रयोग आपको राहत देता है। इसके लिए प्रतिदिन दालचीनी का गर्म पानी में सेवन तो लाभप्रद है ही, इसके अलावा इस हल्के गर्म पानी की दर्द वाले स्थान पर मालिश करनें से भी जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
🔹4. सर्दी-खांसी:
सर्दी, खांसी या गले की तकलीफों में दालचीनी बेहद असरकारक दवा के रूप में काम करती है। इसे पीसकर एक चम्मच शहद के साथ एक चुटकी मात्रा में खानें से जुकाम में लाभ मिलता है। आप गर्म या गुनगुनें पानी में दालचीनी के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर पी सकते हैं। दालचीनी के पाउडर को पिसी हुई काली मिर्च के साथ सेवन करनें से भी राहत मिलती है।
🔹5. पेट के रोग:
अपच, गैस, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्यों में भी दालचीनी का पाउडर लेनें से आराम मिलता है। इससे उल्टी-दस्त की समस्या में भी लाभ होता है और भोजन का पाचन भी बेहतर होता है।
🔴अस्वीकरण
मैं अपनें किसी भी हेल्थ मैसेज का 100% सही होनें का दावा नहीं करता। इस टिप्स से काफी लोगों को फायदा हुआ है। कृपया आप किसी भी हेल्थ टिप्स पर अपनें ऊपर प्रयोग करनें से पूर्व अपनें वैद्य से राय लेवें।

Comments
Post a Comment