मर्दाना कमजोरी को दूर करने का रामबाण इलाज हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से संभव है।
पुरुषों की इस समस्या के इलाज की दवा मेडिकल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध होती है। किन्तु हम सभी से ये बात छुपी नहीं है कि एलोपैथिक मेडिसिन के कोई न कोई साइड इफेक्ट्स होते हैं। जबकि आयुर्वेदिक औषधि को यदि डॉक्टर की सलाह से उचित मात्रा में सेवन किया जाए, तो इसका शरीर पर कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होता है।इसके अतिरिक्त इस प्रकार की कमजोरी को दूर करने के लिए उचित खान -पान और जड़ी -बूटियों के सेवन करना हीं पर्याप्त होता है। इस प्रकार की कमजोरी का कारण ज्यादातर मानसिक सोच पर निर्भर करती है। यदि व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ है तो किसी प्रकार की दवा का प्रयोग करने के बजाय नियमित व्यायाम, पौष्टिक भोजन और मन प्रसन्न रखने से बहुत हद तक समस्या का समाधान संभव हो जाता है। किन्तु इसके बावजूद यदि समस्या बनी रहे तो आयुर्वेदिक जड़ी -बूटियों के सेवन से समस्या का पूर्ण निदान संभव है। इस लेख में मर्दाना कमजोरी की आयुर्वेदिक दवा और कुछ घरेलू नुस्खे आपके साथ शेयर कर रही हूँ।मर्दाना कमजोरी दूर करने का आयुर्वेदिक उपचार :
अश्वगंधा चूर्ण
सफ़ेद मूसली चूर्ण
कौंच बीज चूर्ण
गुनगुना दूध
उपर्युक्त तीनों जड़ी -बूटी के चूर्ण को बराबर मात्रा में मिला लेना है। फिर मिक्स करने पर तैयार चूर्ण /पाउडर को गुनगुने दूध के साथ पीना है। इस दवा को सुबह और रात को सोने से पहले पीने के लिए प्रयोग करना है। रात और सुबह भोजन करने के कम से कम दो घंटे बाद पीने के लिए प्रयोग करना है।इसके साथ हीं मकरध्वज टेबलेट किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से निर्धारित मात्रा में लेने से आशातीत परिणाम प्राप्त होगा।मर्दाना ताकत बढाने के घरेलू नुस्खेप्याज को सलाद के रूप में नियमित भोजन के साथ सेवन करने से पुरुषों की मर्दाना शक्ति बढ़ती है। दरअसल प्याज में पायी जाने वाले पोषक तत्व पुरुषों के सेक्स हर्मोंन टेस्टोस्टेरान के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अतिरिक्त प्याज में मौजूद एंटीऔक्सिदेंट, विटामिन ए, बी 6, बी काम्प्लेक्स और पोटेशियम की मात्रा शरीर में रक्त संचार को नियंत्रित करने में सहायक्क होती है।लहसून में विटामिन बी , बी 6, सेलेनियम, मैंगनीज, एंटीऔक्सिदेंट पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य से सम्बंधित सम्स्य्याओं को दूर करने में सहायक होते है। इसके साथ हीं लहसून में पुरुषों पुरुषों के सेक्स हर्मोंन टेस्टोस्टेरान को बढ़ाने का गुण भी पाया जाता है। इसके अतिरिक्त लहसून को उत्तेजक खाद्य पधार्थ कहा गया है। जिसके कारण भी मर्दाना कमजोरी दूर करने में लहसुन का प्रयोग कारगर होता है।
मर्दाना कमजोरी को दूर करने के लिए नशीले पद्धार्थों क सेवन से बचना चाहिए।तनाव रहित रहने के लिए सुबह की सैर और व्यायाम को दिन चर्या में शामिल करना चाहिए। व्यायाम से शारीर की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। सबसे बड़ा लाभ शरीर में रक्त का संचार सुचारू रूप से होता है जिससे ह्रदय स्वस्थ रहता है और स्टैमिना में वृद्धि होती है।
https://babakadesigyan.blogspot.com/2021/08/blog-post.html
Very useful sharing, v. V thanks
ReplyDeleteVery good
ReplyDelete