Rajasthan Police Officer Viral Video: पूल में अफसर और महिला कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल, दोनों हुए सस्पेंड, महिला के पति ने दर्ज कराया

राजस्थान के अजमेर जिले में तैनात आरपीएस अफसर हीरालाल सैनी को पुलिस ने पकड़ लिया है। हीरालाल एक महिला कांस्टेबल के साथ उदयपुर के रिसॉर्ज में ठहरे हुए थे। एक दिन पहले ही पुलिस विभाग ने हीरालाल को ब्यावर सीओ पद से सस्पेंड किया है। जबकि उनके साथ मिली महिला कांस्टेबल जयपुर कमिश्नरेट में तैनात को भी सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई इन दोनों का एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद की गई।

दोनों के निलंबन के बाद एसओजी ने इनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। इसी मामले में एसओजी की टीम ने देर रात उदयपुर के अनंता रिजॉर्ट में दबिश दी। वहां ठहरे हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल का पकड़ लिया गया। इसकी पुष्टि एडीजी अशोक राठौड़ ने की। इस मामले में राजस्थान पुलिस के मुखिया डीजी मोहन लाल लाठर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि घिनौना कृत्य है। इसकी जांच करवाकर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी साथ ही सरकार को भी इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। एडीजी राठौड़ ने कहा कि एसओजी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में पूछताछ की जा रही है। शाम तक इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
undefined
डीएसपी हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल का बच्चे के सामने अश्लील हरकतें करने के दो वीडियो वायरल हुए। इन वीडियो में स्विमिंग पूल के अंदर बच्चे के सामने शर्मसार करने वाले कृत्य किए। मामले में अगस्त माह में महिला कांस्टेबल के पति ने चितावा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। इस के बाद भी मामला दर्ज नहीं करने को लेकर थानाधिकारी प्रकाश मीणा को लाइन हाजिर किया गया
गुमनाम परिवाद पर मुकदमा दर्ज
एसओजी की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल ने बताया कि मुख्यालय को गुमनाम परिवाद मिला। जिसमें वीडियो में बच्चे के सामने की गई बेहूदा हरकतों के संबंध में कार्रवाई करने की मांग की गई। जिस पर हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 11,12,13 और 14 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। टीम बनाकर मामले की जांच की जा रही है।

जयपुर से संपर्क में आई थी महिला कांस्टेबल
निलंबित डीएसपी हीरालाल सैनी जयपुर कमिश्नरेट और जयपुर ग्रामीण में थानाधिकारी के रूप में पदस्थापित रहा है। उसी दौरान महिला कांस्टेबल उसके संपर्क में आई। इसके बाद वह अजमेर में जीआरपी थानाधिकारी के पद पर रहा और इसी पद पर रहते हुए प्रमोट होकर आरपीएस बन गया। पहली पोस्टिंग भी सैनी ने ब्यावर ली। पिछले तीन साल से वह ब्यावर में ही तैनात है। इस दौरान उनका तबादला भी हुआ जिसे सीएमओ के हस्तक्षेप से रुकवा दिया।

रंगीन मिजाज है डिप्टी साब
सूत्रों की मानें तो हीरालाल सैनी शुरू से रंगीन मिजाज रहे हैं। कई महिला मित्रों से उनकी नजदीकियां हैं। इस तरह से वीडियो बनवाना भी उनके शौक में शामिल रहा है। राजनीतिक रूप से पकड़ और सीएमओ में सीधे प्रवेश के चलते महिलाओं के तबादले या अन्य काम करवाकर वह नजदीकियां बढ़ा लेते थे।

सीएमओ में है पकड़
निलंबित डीएसपी हीरालाल सैनी की सीएमओ में अच्छी पकड़ बताते हैं। वह सीएमओ में पदस्थापित एक अधिकारी को अपना रिश्तेदार बताता है और पुलिस के तबादलों में भी खासा हस्तक्षेप रहता है। माना जा रहा है कि इस मामले में भी सीएमओ का उक्त अधिकारी सैनी को बचाने के लिए अधिकारियों पर दबाव डाल सकता है। 
#viral #video #constable #hit

Comments