किशमिश को ड्राई फ्रूट्स की श्रेणी में रखा गया है. इसे अंगूर को सूखा कर बनाया जाता है. किशमिश खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतना हीं यह हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. यह विटामिन्स, मिनरल्स और पोषक तत्वों से समृद्ध होती है इसलिए यह हमारे सेहत से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों के इलाज में फायदेमंद होती है.
इसके नियमित सेवन करने से हमारा पाचन सिस्टम सही रहता है और यह शरीर की ऊर्जा स्तर को बढ़ाने का काम करती है. आइऐ इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किशमिश खाने के फायदे और नुकसान क्या होते हैं.
किशमिश खाने के फायदे-
डायबिटीज को ठीक करती है
किशमिश खानेके फायदे ब्लड शुगर को कम करने में भी होती है. किशमिश इंसुलिन प्रतिक्रिया को नियंत्रित कर सकती है इसलिए शुगर के मरीजों के लिए भी किशमिश का सेवन करना फायदेमंद हो सकती है.
2. कब्ज में फायदेमंद होती है
किशमिश का सेवन कब्ज को दूर करने के लिए भी बहुत ही लाभदायक होती है. किशमिश में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जो मल निर्माण एवं मल को नरम रखने का काम करती है. इस प्रकार यह कब्ज होने पर फायदेमंद होती है.
लगभग 25 ग्राम किशमिश को ठोड़ा सा पानी में गलने के लिए रात को रखें. सुबह उठकर इसका सेवन करना है. गले हुए किशमिश कब्ज को दूर करने में ज्यादा फायदेमंद होती है.
3. उच्च रक्तचाप को कम करती है
जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उनके लिए किशमिश का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होती है. किशमिश में पाये जाने वाले न्यूट्रियंट्स हाइपरटेंशन की स्थिति को सामान्य रखने में मदद कर सकते हैं.
4. एनीमिया एवं खुन की कमीं को दूर करती है
किशमिश का सेवन करना एनीमिया में फायदेमंद हो सकता है. किशमिश में आयरन पाया जाता है जो हमारे शरीर में रक्त निर्माण में सहायक होती है. इसलिए किशमिश खाने से खुन की कमीं एवं एनीमिया को दूर होती है.
Comments
Post a Comment