किशोर ने बुजुर्ग महिला के शव के साथ बलात्कार किया।

हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के दुलमाना गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला और हैवानियत भरा एक मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक एक 19 वर्षीय युवक ने 60 वर्षीय वृद्धा विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर वृद्धा की हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के शव के साथ दुष्कर्म किया. फिर आरोपी ने पूरी वारदात की पूरी कहानी खुद अपनी ही जुबानी महिला के देवर को बताया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.


हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस थानाधिकारी इंद्र वर्मा के अनुसार वृद्धा के पति की तीन साल पहले मौत हो गयी थी. वृद्धा पशुपालन कर अपना पेट भर रही थी. पुलिस के अनुसार दुलमाना निवासी सुरेंद्र उर्फ मांडिया रात्रि को वृद्धा के घर घुसा और उसकी हत्या कर दी. उसके बाद उसने शव से दुष्कर्म किया. इस सम्बन्ध में वृद्धा के देवर ने पीलीबंगा थाना में सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. इसके बाद पीलीबंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पीलीबंगा पुलिस के अनुसार मृतका के देवर बनवारी लाल ने सूचना दी कि उसकी निसंतान भाभी गांव में अकेली रहती थी और उसके पति की 3 साल पहले मौत हो गयी थी. बीती रात को करीब 1 बजे आरोपी सुरेंद्र खुद ही मृतका के देवर बनवारी लाल के घर आया और बोला कि उसने वृद्धा की हत्या कर दी है. इसके बाद अपने दो-तीन साथियों के साथ बनवारी लाल अपनी भाभी के घर पहुंचा तो देेखा कि उसका शव चारपाई पर पड़ा था, जिसके बाद देवर बनवारी लाल ने पीलीबंगा पुलिस को सूचना दी.

Comments