आप सच में सेक्सी वीडियोस देखना छोड़ना चाहते हैं ?

 

अगर सेक्सी वीडियोस देखने से आपका काम से ध्यान हट रहा है या आत्मविश्वास में कोई कमी आ रही है. तो आपको इसे छोड़ने की जरूरत है. अगर ऐसा नहीं हैं तो वीडियोस देखना जारी रख सकते हैं. चूँकि आपके सवाल को देखते हुए प्रतीत हो रहा है कि आप सच में सेक्सी वीडियोस देखना छोड़ना चाहते हैं. निम्नलिखित काम करके आप बहुत जल्द सेक्सी वीडियोस देखना छोड़ सकते हैं.

  1. सबसे पहले 21 दिनों तक सेक्सी वीडियोस न देखने का प्रण लें और उसके लिए पूरा प्रयास करें.
  2. अगर आपके फ़ोन में ऐसी फ़िल्में हैं तो उन्हें तुरंत डिलीट कर लें, मुश्किल होगा पर अगर आप सच में इस आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये करना ही होगा.
  3. खुद को जरूरी कामों में इतना व्यस्त रखें कि वीडियोस देखने का ख्याल भी मन न आए.
  4. रोजाना व्यायाम करें. पुशअप्स, अनुलोम विलोम और सूर्य नमस्कार.
  5. अकेले मत रहें, हमेशा घरवालों या दोस्तों के साथ रहें.
  6. अकेले रहने से आपका मन भटक सकता है. इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा समय लोगों के बीच में बिताएं.
  7. हो सकते तो हफ्ते में 1 दिन तक बिना फ़ोन के रहें.
  8. अपने फ़ोन एंटी पोर्न एप्प इंस्टाल कर लें जिससे आप चाहकर भी ऐसी वीडियोस न देख पायें.
  9. रोजाना घूमने जाएँ और कम से कम 2 घंटे पब्लिक के बीच बैठकर उन्हें ऑब्जर्व करें.
  10. पोषक आहार खाएं और सोशल मीडिया से जितना हो सके तो दूर रहें.
  11. लडकियों को देखने के प्रति अपना नजरिया बदलें और उन्हें अपने दोस्त की मानें न कि सेक्स सिंबल.

अगर आप इन चीजों को व्यवहार में लायेंगे तो एक महीने के अंदर आप सेक्सी वीडियोस देखना छोड़ देंगे.

Comments